पुस्तक अंश भक्त भगवान का हुआ विमोचन

          पुस्तक अंश भक्त भगवान का हुआ विमोचन 



अजमेर लेखिका मंच एवं सामाजिक सेवा संस्था का संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

अजमेर । अजमेर लेखिका मंच एवं सामाजिक सेवा संस्था द्वारा पुस्तक अंश भक्त भगवान" का विमोचन एवं संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

अजमेर लेखिका मंच और सामाजिक सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में लेखिका सत्यरूपा तिवारी की पुस्तक "अंश भक्त भगवान" का विमोचन मंगलवार को श्रीनगर रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुस्तक पर विस्तृत संवाद एवं चर्चा भी की गई। मुख्य अतिथि के रूप में अनीता भदेल, विधायक (अजमेर दक्षिण क्षेत्र), ने कार्यक्रम में शिरकत की और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी का धर्म और अध्यात्म से संबंध कमजोर होता जा रहा है। ऐसे में सत्यरूपा तिवारी द्वारा लिखित यह पुस्तक एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लेखिका को इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संत जोसफ स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश बैप्टिस्ट उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिससे लोग आगे बढ़ सकें। उन्होंने लेखिका को बधाई देते हुए उनकी लेखनी की सराहना की। विशिष्ट अतिथि जे.पी. शर्मा, और कई साहित्यिक मंचों के पदाधिकारी ने भी लेखिका को बधाइयाँ दीं। शर्मा जी ने कहा कि सत्यरूपा की लेखनी में जो परिपक्वता है, वह उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है।अजमेर लेखिका मंच की संस्थापिका डॉ. मधु खंडेलवाल ने सत्यरूपा तिवारी की लेखनी की सराहना करते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में लेखनी में ऐसी परिपक्वता दिखाना साहित्य जगत में उनका महत्वपूर्ण स्थान सुनिश्चित करता है। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने सत्यरूपा से साहित्यिक संभावनाओं पर भी चर्चा की।

लेखिका सत्यरूपा तिवारी ने अपनी पुस्तक पर चर्चा करते हुए कहा कि बिना किसी की निंदा किए अपने विचारों को अभिव्यक्त करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना ही उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि इस पुस्तक को लिखने में परिवार और मित्रों का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए उन्होंने आभार प्रकट किया। साथ ही, उन्होंने अपनी अगली रचना को भी अध्यात्मिक दिशा में लिखने की योजना की जानकारी दी।

इस अवसर पर अजमेर लेखिका मंच की कई सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा