शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान झोटवाड़ा स्थित एसके एंटरप्राइजेज के प्लांट पर कार्रवाई , बेकरी शॉर्टनिंग’ के नाम पर विभिन्न ब्रांडों के तहत उत्पाद का निर्माण एवं बिक्री किए जाने का मामला, 2,699.2 किलो बेकरी शॉर्टनिंग सीज जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन तथा प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ के निर्देशन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के मार्गदर्शन एवं संयुक्त आयुक्त वी.पी. शर्मा के पर्यवेक्षण में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल ने जयपुर के झोटवाड़ा स्थित एम/एस एसके एंटरप्राइजेज के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर कार्रवाई की गई। बेकरी शॉर्टनिंग के नाम पर तैयार हो रहा था उत्पाद— निरीक्षण के दौरान ‘बेकरी शॉर्टनिंग’ के...